अनूपपुर- आज दिनांक 09/02/2026 जन अभियान परिषद के नेतृत्व में विकासखंड जैतहरी सेक्टर क्रमांक 05 ग्राम पंचायत बरबसपुर में संस्था शिव मारुति युवा संगठन परामर्शदाता व प्रस्फुटन समितियां एवं सीएम सी एल डी पी छात्रों के सहयोग से मासिक सेक्टर स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया जिसमें नवांकुर संस्था के अध्यक्ष बृजेश राठौर सहित प्रथमेश केशरवानी, अंश गुप्ता, उत्कर्ष कोरी ,
परामर्शदाता सपना सिंह पटेल, प्रस्फुटन समिति
1. रानू मिश्रा- पसला
2. रेखा सिंह - फुनगा
3. गीता सिंह - रक्सा
4. आरती तिवारी - मझगांवा , सीएम सी एल डी पी की छात्रा सरिता राठौर, अन्नू पाव उपस्थित रहे जिसमें सभी नव गठित प्रस्फुटन समितियों को आगामी माह में कार्य योजना बनाकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया एवं हर माह समितियों के बैठक करने के लिए बताया गया जिसमें समिति के सभी सदस्य सक्रिय होकर कार्य कर सके l
तत्पश्चात MPJAP ऐप डाउनलोड कराया गया एवं इसकी जानकारी दी गई साथ ही रिकॉर्ड संधारण की जानकारी दी गई l जन अभियान परिषद के उद्देश्य से अवगत करवाते हुए क्षेत्र में कार्य करने की आगामी कार्य योजना बनाई गई l