Monday, 26 January 2026

हर्री प्राथमिक पाठशाला में ध्वजारोहण समारोह संपन्न

हर्री प्राथमिक पाठशाला में ध्वजारोहण समारोह संपन्न

 अनूपपुर - ग्राम पंचायत हर्री में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के रूप में बहुत ही धूमधाम के साथ यह राष्ट्रीय त्योहार ऐतिहासिक पर्व मनाया गया
 जिस पर नन्हे मुन्ने बच्चों ने अपनी नृत्य कलाओं के माध्यम से देश को समर्पित सुंदर-सुंदर नृत्य किया अपने संगीत के माध्यम से देश के बारे सुंदर वर्णन की गाथा गाई अच्छे भाषण के माध्यम से देश के उन महान वीरों की कहानी गाई गई जिन महान अमर वीरों के माध्यम से हमारा यह देश आजाद हुआ बाबासाहेब अंबेडकर जी को नमन किया गया और साथ ही उनके द्वारा बनाए गए संविधानों की व्याख्या बताई गई कि किस प्रकार पूरे विश्व में सर्वश्रेष्ठ अगर कोई संविधान है तो वह भारत देश का संविधान है जिस पर हर प्रकार के अधिकारों के बारे में लोगों को नन्हे मुन्ने बच्चों अपने संगीत और भाषण के माध्यम से अवगत कराया गयाl 
 हमारे इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत हर्री की लोकप्रिय सरपंच श्रीमती संतोषी खैरवार जी उपस्थित रहे और साथ ही ग्राम पंचायत हर्री के उप सरपंच माधव राठौर जी,सचिव सुरेश राठौर जी,रोजगार सहायक मनोज राठौर जी,ग्राम सभा मोविलाईजर अनीता राठौर जी,वार्ड पंच दिनकर खैरवार जी सीमा राठौर जी,दुर्गा राठौर जी,और वरिष्ठ नागरिक चंपा राठौर जी, एडवोकेट सीताराम राठौर जी, गायत्री शिशु विद्या मंदिर के अध्यापक कैलाश दुबे जी, प्राथमिक पाठशाला हर्री के शिक्षक शिक्षिका समस्त नागरिक जन ग्रामवासी नन्हे मुन्ने बच्चे माताएं बहने सभी की उपस्थिति में आज यह कार्यक्रम सफल हुआ|
आज के मंच संचालन के रूप में कौशल प्रसाद राठौर जी ने कार्यक्रम को संपन्न किया धन्यवाद|

Thursday, 22 January 2026

ग्रामोदय से अभ्युदय मध्य प्रदेश अभियान के तहत बरबसपुर पंचायत में जन जागरूकता अभियान

ग्रामोदय से अभ्युदय मध्य प्रदेश अभियान के तहत बरबसपुर पंचायत में जन जागरूकता अभियान

अनूपपुर - वि.ख. जैहतरी सेक्टर क्र.-05 फुनगा के बरबसपुर ग्राम पंचायत में माननीय मुख्यमंत्री मोहन यादव जी के सरकार की 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ग्रामोदय से अभ्युदय मध्य प्रदेश अभियान के तहत जन जागरूकता के माध्यम से लोगो को शासन के विभिन्न योजनाओं की जानकारी दिया गया और पात्र हितग्राहियों कों योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया 
आज के इस कार्यक्रम में ब्लाक समन्वयक श्री फत्ते सर जी की उपस्थिति और परामर्शदाता-सपना सिंह पटेल,किरण प्रजापति नवाकुर संस्था शिव मारुति युवा संगठन-बृजेश राठौर, अंश गुप्ता , एमएसडब्लू की छात्रा- रानू मिश्रा  की सहभागिता  तथा ग्राम पंचायत के सरपंच- बेसहुलाल, सचिव-चिंतामणि नायक , रोजगार सहायक जोतेंद्रपटेल एवं पंच गण की उपस्थिति रही l

Saturday, 17 January 2026

अनूपपुर नगर पालिका भवन उद्घाटन से पहले सियासी घमासान, पार्षदों ने किया बहिष्कार का ऐलान

अनूपपुर नगर पालिका भवन उद्घाटन से पहले सियासी घमासान, पार्षदों ने किया बहिष्कार का ऐलान
अनूपपुर - नगर पालिका के नव निर्मित भवन का उद्घाटन 18 जनवरी को प्रस्तावित है, लेकिन उद्घाटन से पहले ही नगर पालिका में विवाद गहराता जा रहा है। कुछ पार्षदों ने सोशल मीडिया के माध्यम से कार्यक्रम के बहिष्कार की घोषणा कर दी है, जिससे नगर की राजनीति में हलचल मच गई है।
पार्षदों का आरोप है कि नगर पालिका के सीएमओ द्वारा परिषद एवं पीआईसी (प्रेसिडेंट-इन-काउंसिल) की सहमति के बिना ही उद्घाटन कार्यक्रम के आमंत्रण पत्र छपवा दिए गए, जो स्पष्ट रूप से नियमों की अनदेखी और मनमानी को दर्शाता है। उनका कहना है कि परिषद की बैठक में इस विषय पर कोई निर्णय नहीं लिया गया था, इसके बावजूद प्रशासनिक स्तर पर एकतरफा निर्णय कर लिया गया।

वार्ड क्रमांक 5 की पार्षद संध्या राय ने सबसे पहले इस प्रक्रिया पर आपत्ति जताते हुए कहा कि नगर पालिका में लोकतांत्रिक परंपराओं का पालन नहीं किया जा रहा है। उनके इस विरोध को वार्ड क्रमांक 14 की पार्षद कंचन गजेन्द्र सिंह ने समर्थन देते हुए उद्घाटन कार्यक्रम के बहिष्कार का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि जब तक परिषद और पीआईसी की विधिवत सहमति नहीं ली जाती, तब तक ऐसे कार्यक्रमों में शामिल होना उचित नहीं है।

पार्षदों का कहना है कि नगर पालिका एक निर्वाचित संस्था है, जहां सामूहिक निर्णय सर्वोपरि होता है। यदि अधिकारियों द्वारा जनप्रतिनिधियों को दरकिनार कर फैसले लिए जाएंगे, तो यह न केवल नगरपालिका अधिनियम की भावना के खिलाफ है, बल्कि जनता के जनादेश का भी अपमान है।

फिलहाल इस पूरे मामले में नगर पालिका प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ऐसे में उद्घाटन कार्यक्रम तय समय पर होगा या नहीं, और विवाद का क्या समाधान निकलेगा, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। यह देखना अहम होगा कि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच बढ़े इस टकराव का अंत संवाद और सहमति से होता है या विवाद और गहराता है।

Saturday, 10 January 2026

तेंदुए के शिकार के आरोपियों को भेजा गया जेल




तेंदुए के शिकार के आरोपियों को भेजा गया जेल 
7 जनवरी 2026
वन परिक्षेत्र जैतहरी अंतर्गत तेंदुए की मौत के मामले में वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य वन संरक्षक के निर्देशन तथा वनमण्डलाधिकारी अनूपपुर और उपवनमंडलाधिकारी के मार्गदर्शन में गठित टीम ने डॉग स्क्वाड शहडोल की सहायता से जांच की।

पूछताछ में आरोपियों—सूरज भारिया (21), नोहर कोल (25), सुखलाल भैना (32) एवं हीरालाल कोल (38), सभी निवासी जैतहरी—ने अपराध स्वीकार किया। आरोपियों ने बताया कि जंगली सूअर के शिकार के लिए लगाए गए तार में तेंदुआ फंस गया, जिसके बाद डर के कारण शव को खाई में फेंक दिया गया और तार व अन्य सामान जंगल में छिपा दिया गया।

वन विभाग द्वारा आरोपियों से घटना स्थल एवं सामान छिपाने के स्थान की शिनाख्त कराते हुए सामग्री जब्त की गई तथा मौका पंचनामा तैयार किया गया। विवेचना उपरांत आरोपियों के विरुद्ध वन अपराध क्रमांक 4795/5 के तहत वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय अनूपपुर में पेश किया गया, जहां से सभी को जिला जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में वनपाल पूरन सिंह मरावी, राजू केवट सहित वनरक्षक एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Thursday, 8 January 2026

जैतहरी में शिकार के लिए लगाए करंट की चपेट में आने से तेंदुआ की मौत,वन विभाग जुटा जांच में

जैतहरी में शिकार के लिए लगाए करंट की चपेट में आने से तेंदुआ की मौत,वन विभाग जुटा जांच में
अनूपपुर - परिक्षेत्र जैतहरी के जैतहरी बीट में बुधवार की शाम शिकार के लिए लगाए गए करंट की चपेट में आने से तेंदुए की मौत हो गई घटना की जानकारी पर वन विभाग द्वारा कार्रवाई की जा रही है इस दौरान डॉग एस्कॉर्ट की मदद से कुछ संदेहियो से पूछताछ की कार्रवाई की जा रही है मृत तेंदुआ के शव को पी,एम,कराने बाद वन अधिकारियों एवं जनपतिनिधियो की उपस्थिति में अंतिम संस्कार किया गया। 

वन परिक्षेत्र जैतहरी के जैतहरी बीट अंतर्गत जैतहरी गोबरी मार्ग पर वार्ड क्रमांक 14 एवं 15 में बुधवार की साम जंगली जानवरों के शिकार के उद्देश्य लगाए गए तार के करेन्ट की चपेट में आने से वन्यप्राणी तेंदुआ की मौत की सूचना मिलने पर जब जैतहरी वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचकर कार्यवाही प्रारंभ की किस दौरान संभाग मुख्यालय शहडोल से बुलाए गए डांग एस्कॉर्ट की मदद से कुछ संदेहियो को पूछताछ के लिए ला कर पूछताछ की जा रही है वहीं तेंदुआ के शव का बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के डां,राजेश तोमर एवं जैतहरी के पशु चिकित्सक सचिन समैया की टीम द्वारा पी,एम,करने बाद शहडोल सीसीएफ एम,पी,सिंह,डीएफओ अनूपपुर विपिन कुमार पटेल,एसडीओ वन डॉ,लाल सुधाकर सिंह,वन परिक्षेत्र अधिकारी जैतहरी विवेक मिश्रा 
,तहसीलदार जैतहरी रमाकांत तिवारी,वन्यजीव संरक्षक अनूपपुर शशिधर अग्रवाल,नगर परिषद जैतहरी के पार्षद,लघु वन उपज संघ अनूपपुर जिलाध्यक्ष राकेश सिंह एवं अन्य की उपस्थिति में मृत तेंदुआ का अंतिम संस्कार किया गया।

 

Tuesday, 6 January 2026

गुम हुए 11 मोबाइल फोन दस्तयाब कर मालिकों को किया सुपुर्द

 गुम हुए 11 मोबाइल फोन दस्तयाब कर मालिकों को किया सुपुर्द 
 
अनूपपुर - जिले में गुम हुए मोबाइलों को दस्तयाब कर उनके मालिकों को सुपुर्द करने के निर्देश दिए गए हैं।इसी क्रम में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय अनूपपुर व एसडीओपी महोदय कोतमा के निर्देशन में थाना प्रभारी कोतमा रत्नाम्बर शुक्ल द्वारा गुम हुए मोबाइल फोनो को दस्तयाब करने हेतु टीम बनाई गई , पुलिस टीम द्वारा साइबर सेल अनूपपुर की मदद से 11 मोबाइलों को दस्तयाब कर आज दिनांक 06/01/26 को संबंधित मोबाइल फोन के मालिकों को सुपर्द किया गया । नये वर्ष में खोये मोबाइल वापस मिलने पर संबंधित आवेदकों ने पुलिस की प्रशंसा करते हुए खुशी जाहिर की है ।
                 उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतमा रत्नाम्बर शुक्ल के साथ प्रधान आरक्षक 173 अरविंद प्रताप सिंह , आरक्षक 556 राकेश सिंह,आरक्षक 370 जितेंद्र मंडलोई ,आरक्षक 301 महेश साहू , साइबर सेल से आरक्षक पंकज मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

P&G कंपनी के अनूपपुर गोदाम में 6 लाख की नकबजनी का खुलासा, सेल्स एग्जीक्यूटिव समेत चार आरोपी गिरफ्तार

P&G कंपनी के अनूपपुर गोदाम में 6 लाख की नकबजनी का खुलासा, सेल्स एग्जीक्यूटिव समेत चार आरोपी गिरफ्तार
अनूपपुर | 
कोतवाली अनूपपुर पुलिस ने अमरकंटक रोड स्थित प्रोक्टर एंड गैम्बल (P&G) कंपनी के गोदाम में हुई बड़ी नकबजनी की वारदात का खुलासा करते हुए कंपनी के ही एक डिस्ट्रीब्यूटर सेल्स एग्जीक्यूटिव सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 6 लाख रुपये मूल्य का चोरी किया गया सामान बरामद किया है।
दिनांक 8-9 दिसंबर 2025 की दरम्यानी रात अज्ञात चोरों ने गोदाम के पीछे के दरवाजे के पास दीवार तोड़कर कुंदा उखाड़ा और गोदाम में रखे सेविंग ब्लेड, शैम्पू, विक्स, वाशिंग पाउडर व लिक्विड, पेम्पर्स, विस्पर पैड, टूथब्रश सहित विभिन्न उत्पादों से भरे कार्टून चोरी कर लिए थे।
इस संबंध में टच स्टोन सर्विसेस प्रायवेट लिमिटेड के अनूपपुर ब्रांच इंचार्ज रामनारायण गुप्ता द्वारा थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट के आधार पर थाना कोतवाली में धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई।
टीमवर्क से खुला मामला
टीआई अरविंद जैन के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर तंत्र के आधार पर कड़ी मेहनत के बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में—
अंजनी कुमार दुबे (29 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 03, अनूपपुर
अंकित द्विवेदी (31 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 13, अनूपपुर
शिवांशु अवधिया (25 वर्ष), निवासी कोतमा
मानस सिंह (22 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 14, अनूपपुर
शामिल हैं।
कंपनी का कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड
पुलिस जांच में सामने आया कि इस चोरी का मास्टरमाइंड अंजनी कुमार दुबे था, जो बीते दो वर्षों से टच स्टोन सर्विसेस प्रायवेट लिमिटेड में डिस्ट्रीब्यूटर सेल्स एग्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत था। उसने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाई और चोरी किए गए माल को अनूपपुर में रामजानकी मंदिर के पास किराये की दुकान में छिपाकर रखा था। आरोपी चोरी का सामान बेचने की फिराक में थे, तभी पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।
आरोपियों की निशानदेही पर किराये के मकान से चोरी गया पूरी खेप बरामद कर ली गई है। फिलहाल आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ की जा रही है।
पुलिस टीम को मिलेगा पुरस्कार
इस बड़ी नकबजनी का सफल खुलासा करने, सभी आरोपियों की गिरफ्तारी और लाखों का माल बरामद करने पर पुलिस अधीक्षक द्वारा टीआई अरविंद जैन एवं उनकी टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।

बिना परमिट दौड़ती बस पर यातायात पुलिस का ब्रेक, ₹51 हजार का भारी भरकम जुर्माना



 बिना परमिट दौड़ती बस पर यातायात पुलिस का ब्रेक, ₹51 हजार का भारी भरकम जुर्माना
अनूपपुर।
यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस अनूपपुर ने सख़्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान (IPS) के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान के तहत बिना वैध परमिट के संचालित की जा रही एक यात्री बस पर कड़ी कार्यवाही की गई।
यातायात पुलिस द्वारा जांच के दौरान *बस क्रमांक MP 04 PA 4119को रोका गया। दस्तावेजों की गहन जांच में पाया गया कि बस बिना वैध परमिट के यात्रियों का परिवहन कर रही थी। नियमों के स्पष्ट उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए बस को मौके पर ही जब्त किया गया तथा मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण तैयार अग्रिम कार्यवाही हेतु भेजा गया जहां से उक्त वाहन पर  ₹51,000 (इक्यावन हजार रुपये) का भारी-भरकम जुर्मानाआरोपित किया गया।

👉बिना वैध परमिट संचालित वाहन यात्रियों की जान-माल की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा होते हैं। ऐसे वाहन न केवल कानून का उल्लंघन करते हैं, बल्कि सड़क सुरक्षा व्यवस्था को भी प्रभावित करते हैं। इसी उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है।

सुरक्षित सफर, जिम्मेदार परिवहन
 

📍यातायात पुलिस अनूपपुर

ग्राम पंचायत हर्री में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जन्माष्टमी पर्व

  ग्राम पंचायत हर्री में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जन्माष्टमी पर्व  हर्री। ग्राम पंचायत हर्री स्थित गायत्री पूर्व शिशु विद्या ...