बिना परमिट दौड़ती बस पर यातायात पुलिस का ब्रेक, ₹51 हजार का भारी भरकम जुर्माना
अनूपपुर।
यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस अनूपपुर ने सख़्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान (IPS) के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान के तहत बिना वैध परमिट के संचालित की जा रही एक यात्री बस पर कड़ी कार्यवाही की गई।
यातायात पुलिस द्वारा जांच के दौरान *बस क्रमांक MP 04 PA 4119को रोका गया। दस्तावेजों की गहन जांच में पाया गया कि बस बिना वैध परमिट के यात्रियों का परिवहन कर रही थी। नियमों के स्पष्ट उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए बस को मौके पर ही जब्त किया गया तथा मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण तैयार अग्रिम कार्यवाही हेतु भेजा गया जहां से उक्त वाहन पर ₹51,000 (इक्यावन हजार रुपये) का भारी-भरकम जुर्मानाआरोपित किया गया।
👉बिना वैध परमिट संचालित वाहन यात्रियों की जान-माल की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा होते हैं। ऐसे वाहन न केवल कानून का उल्लंघन करते हैं, बल्कि सड़क सुरक्षा व्यवस्था को भी प्रभावित करते हैं। इसी उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है।
सुरक्षित सफर, जिम्मेदार परिवहन
📍यातायात पुलिस अनूपपुर
No comments:
Post a Comment