Saturday, 27 December 2025

संगीतमय भागवत कथा सुनने पहुंच रहे श्रद्धालु, निकाली गई कलश यात्रा,उमड़ रही भीड़

संगीतमय भागवत कथा सुनने पहुंच रहे श्रद्धालु, निकाली गई कलश यात्रा,उमड़ रही भीड़
अनूपपुर l जनपद पंचायत जैतहरी अंतर्गत ग्राम पंचायत पटना कला के हनुमान मंदिर प्रांगण में 23 दिसम्बर से प्रारंभ हुई संगीतमध्य श्रीमद्भागवत कथा को सुनने श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। कथा वाचक सत्येन्द्र वषिष्ठ के कथा को सुनकर लोग मंत्र मुग्ध हो रहे हैं। मन में श्रद्धा लिये भक्तजन कथा सुनने समय से पहुंच रहे हैं और प्रभु की की लीलाएं सुन रहे हैं।

 आयोजित हो रही संगीतमध्य भागवत कथा में सात दिनों में सम्पन्न होने वाली कथा को लेकर व्यापक उत्साह देखा जा रहा है , कथा के पहले दिन सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने सिर पर कलश रखकर कलश यात्रा निकाली। संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 23 दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक जिले के बटकेश्वर हनुमान धाम पटना कला में आयोजित हो रहा है। कथा का वाचन आचार्य सत्येन्द्र वषिष्ठ द्वारा किया जा रहा, कथा वाचन में सहयोगी आचार्य राघव पांडे, अनिल पांडे, सुमित तिवारी हैं।पटनाकला के समस्त ग्रामवासी और भक्तजनों ने जिलेवासियों को आमंत्रित करते हुये कहा कि ईश्वर की असीम कृपा से संगीतमय श्रीमद भागवत कथा आयोजन किया जा रहा है परिवार ईष्ट मित्रगण सहित कार्यक्रम में आकर पुण्य का भागीदार बने। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक कैलाश शर्मा, प्रशांत सिंह, मुरारी लाल पांडे, नारायण सिंह दादू भाई, देवी सिंह, सूर्यबली सिंह, चंद्रबली सिंह, सुरेश शर्मा, अनुज शर्मा, अभय शर्मा हैं।

Friday, 26 December 2025

फुनगा चौकी पुलिस द्वारा हत्या के आरोपी को तीन घंटे में किया गया गिरफ्तार



फुनगा चौकी पुलिस द्वारा हत्या के आरोपी को तीन घंटे में किया गया गिरफ्तार
अनूपपुर - पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जगनाथ मरकाम एवं एसडीओपी कोतमा तथा थाना प्रभारी भालूमाड़ा के मार्गदर्शन में फुनगा चौकी पुलिस द्वारा हत्या के एक गंभीर प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को मात्र 03 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया गया।

दिनांक 25.12.2025 को फोन के माध्यम से फुनगा चौकी पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मोहरी, देवान टोला में एक पिता ने अपने ही पुत्र की हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर फुनगा चौकी पुलिस टीम हमराही स्टाफ के साथ तत्काल मौके पर पहुँची।
मौके पर राजबहोर सिंह पिता अमीर सिंह, उम्र 39 वर्ष, निवासी देवान टोला मोहरी, बड़ी चौकी फुनगा का शव उसके घर की परछी में मृत अवस्था में पाया गया।
घटना के संबंध में मृतक की पत्नी विमला सिंह से पूछताछ करने पर बताया गया कि वह काम पर जाने हेतु टिफिन तैयार कर रही थी तथा उसका पति कमरे से धान निकाल रहा था। इसी दौरान ससुर अमेर सिंह ने धान निकालने से मना किया, जिस पर मृतक ने मजदूरी से कमाए धान पर अपना अधिकार बताया। इसी बात पर नाराज होकर आरोपी अमेर सिंह ने पास में रखी टांगिया से मृतक के कनपटी पर वार कर दिया। गिरने के बाद भी आरोपी ने लगातार 4–5 बार टांगिया से वार किए, जिससे मौके पर ही मृत्यु हो गई। इसके पश्चात आरोपी फरार हो गया।
फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना भालूमाड़ा में धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी अमेर सिंह को गिरफ्तार कर दिनांक 26.12.2025 को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी भालूमाड़ा श्री विपुल शुक्ला, चौकी प्रभारी सोने सिंह परस्ते, सहायक उप निरीक्षक कोमल अरजरिया, प्रधान आरक्षक अनिल तिवारी, आरक्षक सूर्यभान सिंह, वीर सिंह एवं अमन दुबे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

होटल संचालक के खिलाफ थाना चचाई द्वारा की गई कार्रवाई

  होटल संचालक के खिलाफ थाना चचाई द्वारा की गई कार्रवाई

अनूपपुर - दिनांक 26/12/2025 को सूचना प्राप्त हुई थी कि सोनी लाज चचाई में कुछ जोड़े आए हुए हैं, जिनकी जानकारी थाना में नहीं दी गई है, और पूर्व में भी उक्त लाज में रुकने ठहरने के संबंध में कोई जानकारी संचालक द्वारा नहीं दी गई जिसकी तस्दीक मौके से की गई तो दो जोड़े दो रूम में पाए गए पूछताछ करने पर दोनों बालिक होना बताएं मौके से उपरोक्त व्यक्तियों से दस्तावेज लिया गया तथा संचालक तिलक राज सोनी से रजिस्टर प्रस्तुत करने के लिए कहा गया जो प्रस्तुत किया रजिस्टर का संधारण होना नहीं पाया गया और उक्त व्यक्तियों के ठहरने के संबंध में भी कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया जबकि पूर्व में भी प्र.क्र./आरडीएम/ कानून व्यवस्था/2025/अनूपपुर/10/05/2025 के माध्यम से कलेक्टर महोदय एवं जिला मजिस्ट्रेट महोदय द्वारा आदेश जारी किया था कि जो भी लाज एवं धर्मशाला संचालक है बाहरी व्यक्ति आते हैं उनकी जानकारी तत्काल सीमावर्ती थाना क्षेत्र में देने का आदेश प्राप्त हुआ था, जिसका सोनी लाल संचालक तिलक राज सोनी पिता स्वर्गीय गंगा प्रसाद सोनी उम्र 59 साल निवासी चचाई के द्वारा उल्लंघन करना पाया गया जो धारा 223 बीएनएस के तहत दण्डनीय पाये जाने पर गिरफ्तार कर न्यायालय उपस्थित होने हेतु पाबंद किया गया, आरोपी उपरोक्त लाज संचालक के खिलाफ अप.क्र. 326/25धारा 223 बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया है ,,,, उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सुंद्रेश सिंह, उप निरीक्षक राघव बागरी ,स उ नि किरण मिश्रा, प्र.आर. विकास, आरक्षक विवेक की महत्वपूर्ण भूमिका रही

बेलिया फाटक के आगे रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसाट्रेन की टक्कर से तेंदुए की मौत, वन्यजीव सुरक्षा पर उठे सवाल

बेलिया फाटक के आगे रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा
ट्रेन की टक्कर से तेंदुए की मौत, वन्यजीव सुरक्षा पर उठे सवाल

अनूपपुर–जैतहरी मुख्य मार्ग पर बेलिया फाटक के आगे पेट्रोल टंकी के सामने स्थित रेलवे ट्रैक पर बीती रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रेन की टक्कर से एक तेंदुए की मौके पर ही मौत हो गई। सुबह जब स्थानीय लोगों ने रेलवे पटरी पर तेंदुए का शव देखा तो क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इसके बाद तत्काल वन विभाग को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा और शव का पंचनामा कर आगे की आवश्यक कार्रवाई शुरू की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार रात के समय रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान तेंदुआ तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गया।
घटना के बाद क्षेत्र में वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि बेलिया फाटक और आसपास के इलाकों में वन्यजीवों की आवाजाही पहले भी देखी जाती रही है, लेकिन इसके बावजूद सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए।

Thursday, 25 December 2025

लेटर की राजनीति राजनीति की लेटर

लेटर की राजनीति राजनीति की लेटर 
अनूपपुर - जब सब कुछ आपके हाथ में था, तब कुछ किये नही, आजकल लेटर - लेटर की राजनीति का प्रचलन बढ़ गया है। अरे भाई साहब पहले आप यह तय कर लो कि अस्पताल की दुर्दशा पर आप जो लिख रहे हो वह सही है या सरकार जिन कर्मठ भद्र जनों की नियुक्ति की हैl

 रुग्ण अस्पताल को पुरस्कार दी है वह सही है? 

आप की बात समस्याओं को चिन्हित कर रही है l 

 प्रभारी मंत्री का कार्य क्षमता पर प्रश्न चिन्ह है?
 समस्याओं के निदान लिए आपका निवेदन सही है या 
सरकार व प्रशासन का सुशासन पर प्रतिवेदन सही है?

अब आप ही सोचिये यहाँ के लोगों की रोजी रोटी की समस्या का एक ही झटके में समाधान हो गया। अब यहाँ के बेरोजगारों को दूसरे राज्यों में मजूरी करने के जाने के लिए बड़ी बड़ी सुपर फास्ट गाड़ियां रुकने लगी है l 
मैं तो विकास के इस पैमाने से बहुत खुश हूँ, आप अपने सरकार व उसके कार्य से काहे खुश नही हैं, साहेब!
समझ में नही आ रहा है कि -"नारी बीच साड़ी है की साड़ी बीच नारी है नारी है की साड़ी है साड़ी है की नारी है। 

जबलपुर एसटीएफ व जैतहरी पुलिस की बड़ी कार्रवाईट्रक से 6 क्विंटल गांजा जप्त, दो तस्कर गिरफ्तार

जबलपुर एसटीएफ व जैतहरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
ट्रक से 6 क्विंटल गांजा जप्त, दो तस्कर गिरफ्तार
जैतहरी/अनूपपुर। जबलपुर एसटीएफ एवं जैतहरी पुलिस की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक ट्रक से 6 क्विंटल गांजा जप्त किया है। 
इस कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गांजा उड़ीसा से तस्करी कर लाया जा रहा था, जिसे ट्रक क्रमांक JH 02 BL 7103 के माध्यम से परिवहन किया जा रहा था। 
मुखबिर की सूचना पर जैतहरी थाना क्षेत्र में संयुक्त टीम द्वारा घेराबंदी कर ट्रक को रोका गया, जहां तलाशी के दौरान भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।
पुलिस ने ट्रक चालक एवं उसके सहयोगी को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। 
आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। 
पूछताछ में तस्करी से जुड़े अन्य नेटवर्क एवं सप्लाई चेन की जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।

अनूपपुर जिले के साथ पूरे शहडोल संभाग से एकमात्र चयनित प्रतिभागी बने- प्रियांशु अग्रवाल

अनूपपुर जिले के साथ पूरे शहडोल संभाग से एकमात्र चयनित प्रतिभागी बने- प्रियांशु अग्रवाल
अनूपपुर - देश की सबसे बड़ी संवाद प्रतियोगिता विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026 मे विवेकानंद वार्ड क्रमांक 5,पुराना पोस्ट ऑफिस रोड,अनूपपुर निवासी मेधावी छात्र प्रियांशु अग्रवाल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बता दे की प्रियांशु वर्तमान में पंडित शंभूनाथ शुक्ल यूनिवर्सिटी, शहडोल में राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर (फर्स्ट सेमेस्टर) के छात्र हैं। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की क्विज एवं निबंध प्रतियोगिता सफलतापूर्वक पार करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना चयन सुनिश्चित करवाया एवं उसमें अपने विषय "स्मार्ट एवं सतत कृषि के द्वारा उत्पादकता बढ़ाना" पर अपना प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया। निबंध के आधार पर उनका चयन राज्य स्तर पर टॉप 50 प्रतिभागियों में हुआ,जिसमें वे न केवल अपने जिले बल्कि पूरे शहडोल संभाग से एकमात्र चयनित प्रतिभागी रहे, उनके शुभचिंतको ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। 

प्रियांशु ऐसे पहुंचे टॉप 3 तक - 

 अपने विचारों की स्पष्टता और प्रस्तुति की प्रभावशीलता के चलते प्रियांशु अग्रवाल को आगे चलकर प्रदेश के टॉप 8 प्रतिभागियों में स्थान मिला तथा वे टॉप 3 में चयन हेतु आयोजित साक्षात्कार चरण मे भी सम्मिलित हुए। यह उपलब्धि न केवल उनकी प्रतिभा को दर्शाती है, बल्कि युवाओं के कृषि एवं राष्ट्रनिर्माण मे भी सक्रिय भागीदारी को रेखांकित करती है। 

किसानो की जमीनी समस्याओं को अत्यंत प्रभावी ढंग से किया था रेखांकित। 

 अपने निबंध एवं प्रस्तुति के माध्यम से उन्होंने किसानों की जमीनी समस्याओं जैसे- जलवायु परिवर्तन के कारण अनिश्चित मौसम और इसके कारण फसलों को होने वाला नुकसान, जल संकट, मृदा अपरदन खेती में जानलेवा कीटनाशकों का अत्यधिक प्रयोग आदि समस्याओं को प्रभावी ढंग से रेखांकित किया एवं इसके समाधान के रूप में अपने कुछ नवाचार प्रस्तुत किया जिसमें प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न सुझाव प्रस्तुत किये ताकि लोगों में फैले प्राकृतिक और जैविक खेती के प्रति भ्रम को दूर किया जा सके एवं एक उन्नत कृषि प्रणाली का विकास किया जा सके जो हमारी परंपरा और आधुनिकता दोनों को साथ लेकर चले।

Wednesday, 24 December 2025

विकास सर की पहल से छात्राओं के सपनों को मिली उड़ान

विकास सर की पहल से छात्राओं के सपनों को मिली उड़ान
शैक्षणिक भ्रमण ने जगाया आत्मविश्वास, उच्च शिक्षा के प्रति बढ़ी जागरूकता
अनूपपुर।जब मार्गदर्शक संवेदनशील हो और उद्देश्य बेटियों का उज्ज्वल भविष्य हो, तब शिक्षा केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं रहती, बल्कि प्रेरणा का स्रोत बन जाती है। इसी भावना के साथ विकास सर के निवेदन पर माध्यमिक विद्यालय कन्या बस्ती की छात्राओं का एक प्रेरणादायी शैक्षणिक भ्रमण संपन्न हुआ, जिसने बालिकाओं के मन में उच्च शिक्षा को लेकर नई आशा और आत्मविश्वास का संचार किया।
इस शैक्षणिक भ्रमण के अंतर्गत छात्राओं ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरकंटक का भ्रमण किया। विश्वविद्यालय परिसर में प्रोफेसर डॉ. विकास सिंह ने छात्राओं के साथ शैक्षणिक संवाद स्थापित करते हुए उन्हें शिक्षा के महत्व, भविष्य की संभावनाओं और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति और निरंतर प्रयास से बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं।
भ्रमण के दौरान विश्वविद्यालय परिसर में मौजूद औषधीय पौधों की जानकारी गार्ड के माध्यम से दी गई, जहां पौधों की उपयोगिता एवं मानव जीवन में उनके महत्व को सरल भाषा में समझाया गया। यह जानकारी छात्राओं के लिए प्रकृति, स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश बनी।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अजय प्रसाद भी शैक्षणिक संवाद का हिस्सा बने। वहीं विश्वविद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया, अध्ययन सुविधाओं एवं उच्च शिक्षा से जुड़े अवसरों की विस्तृत जानकारी दी गई, जिससे छात्राओं के मन से उच्च शिक्षा को लेकर झिझक दूर हुई और आगे पढ़ने की स्पष्ट दिशा मिली।
छात्राओं ने विश्वविद्यालय परिसर की स्वच्छता व्यवस्था की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए विश्वविद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया। खेल गतिविधियों के अंतर्गत छात्राओं ने स्पोर्ट्स क्लब में कबड्डी खेलकर ऊर्जा, अनुशासन एवं टीम भावना का परिचय दिया।
इस दौरान संस्था की शिक्षिकाएं सविता प्रजापति, शैल शर्मा, एस. स्वाति राव एवं विद्या राठौर ने भी छात्राओं को ज्ञान, संस्कार एवं आत्मविश्वास से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें साझा कीं, जिससे बालिकाओं को मानसिक एवं बौद्धिक संबल मिला।
कुल मिलाकर यह शैक्षणिक भ्रमण केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि बेटियों के सपनों को दिशा देने वाला अनुभव बन गया, जो लंबे समय तक उनके जीवन में प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।

सुशासन दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दिलाई गई सुशासन की शपथ


सुशासन दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दिलाई गई सुशासन की शपथ
अनूपपुर - मध्यप्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार दिनांक 24 दिसंबर 2025 को सुशासन दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय अनूपपुर में सुशासन की शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान (IPS) के निर्देशन में कार्यालय में उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को सुशासन की शपथ दिलाई गई। शपथ के माध्यम से सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रदेश में सुशासन के उच्च मानदंडों को स्थापित करने, शासन को अधिक पारदर्शी, सहभागी, जनकल्याणकारी एवं जवाबदेह बनाने तथा नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार लाने हेतु सदैव प्रतिबद्ध रहने का संकल्प लिया।
सुशासन दिवस भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है, जिनके द्वारा स्थापित सुशासन के मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प इस अवसर पर दोहराया गया।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी, कर्मचारी एवं स्टाफ उपस्थित रहे।

कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा 09 वर्षों से फरार चल रहा स्थाई वारण्टी गिरफ्तार



 कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा 09 वर्षों से फरार चल रहा स्थाई वारण्टी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी के निर्देशन में थाना कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा 09 वर्षों से फरार चल रहे स्थाई वारण्टी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

माननीय न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनूपपुर के द्वारा अपराध क्रमांक 227/16 धारा 294, 323,506 B भा.द.वि. के न्यायालय विचाराधीन प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी नाथू लाल बाई का पिता यंगेश्वर बैगा उम्र 45 साल निवासी ग्राम मानपुर जिला अनूपपुर का स्थाई गिरफ्तारी वारण्ट जारी किया गया है।  
        Budhwar की सुबह टी.आई. कोतवाली अरविन्द जैन के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक राजकुमार साहू , प्रधान आरक्षक खेमराज, आरक्षक अब्दुल की टीम के द्वारा उक्त फरार वारंटी को गिरफ्तार कर किया गया है।

अपर कलेक्टर ने सुशासन दिवस की दिलाई शपथ

अपर कलेक्टर ने सुशासन दिवस की दिलाई शपथ 
अनूपपुर 24 दिसम्बर 2025/ पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस 25 दिसम्बर के एक दिन पूर्व 24 दिसम्बर को कलेक्ट्रेट परिसर में सुशासन दिवस मनाया गया। अपर कलेक्टर श्री दिलीप कुमार पाण्डेय ने कलेक्ट्रेट परिसर में सुबह 11 बजे उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रदेश में सुशासन के उच्चतम मापदंडों को स्थापित करने के लिए, शासन को अधिक पारदर्शी, सहभागी, जनकल्याण केन्द्रित तथा जवाबदेह बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करने एवं प्रदेश के नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लक्ष्य को पाने के लिए सदैव तत्पर रहने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट भवन में संचालित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। 

जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में भी दिलाई गई शपथ 

24 दिसम्बर को जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में भी शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुशासन दिवस की शपथ दिलाई गई।

जैतहरी के बगहाकछरा में आयोजित हुआ अनुभूति कार्यक्रम

 धरती का दूत बनकर वनो की रक्षा करने का लें संकल्प-श्री राकेश सिंह 
जैतहरी के बगहाकछरा में आयोजित हुआ अनुभूति कार्यक्रम
अनूपपुर 24 दिसंबर 2025/ धरती का दूत बनकर वनों की रक्षा करने का संकल्प लें। उक्ताशय के विचार अनूपपुर वन मंडल समिति के अध्यक्ष श्री राकेश सिंह ने जैतहरी वन परिक्षेत्र के ग्राम बगहाकछरा में आयोजित अनुभूति कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि वनों में पाए जाने वाले विभिन्न प्रजाति के वृक्षों, वन्यजीवो, जैव विविधता की शुद्धता से ही हम सभी स्वस्थ जीवन जी रहे हैं, जिन्हें बचाए रखना मानव के लिए आवश्यक है। अनुभूति कार्यक्रम में क्षेत्र के जनपद सदस्य श्री फुन्देलाल सिंह ने बच्चों से स्कूली शिक्षा प्राप्त करते हुए वातावरण की शुद्धता बनाए रखने हेतु वनों को बचाए रखने के साथ स्वयं भी पौधरोपण करने का संकल्प लेने की बात कही।   

कार्यक्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गौरेला के छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में प्रेरक श्री शशिधर अग्रवाल, श्री राजू केवट, श्री पूरन सिंह मरावी, श्री कुंदन शर्मा, वन परिक्षेत्र अधिकारी जैतहरी श्री विवेक मिश्रा, वन परिक्षेत्र अधिकारी अनूपपुर श्री स्वर्ण गौरव सिंह द्वारा वन भ्रमण के दौरान वनों में पाए जाने वाले विभिन्न तरह के पेड़ पौधों, वन्य जीवो, वनो में मिलने वाले जैव विविधता, औषधि वृक्षों, महुआ, चार, चिरौंजी, आंवला जैसे वनोपज से प्राप्त होने वाले आर्थिक लाभ, पानी का महत्व, स्वच्छ वातावरण बनाए रखना क्यों आवश्यक है से संबंधित जानकारी दी गई। 
 
इस दौरान शरीर में ऊर्जा बनाए रखने हेतु तालियो का बजाना, मन की शांति हेतु ध्यान करना, वृक्षों को काटने से रोकने हेतु वृक्षों से लिपट कर उन्हें बचाए रखने का संकल्प लेने के साथ ही ‘‘मैं भी बाघ’’ थीम के तहत बाघ की तरह वनों में सभी का संरक्षण करना, हम हैं बदलाव के तहत स्वयं में बदलाव लाते हुए औरों में भी बदलाव लाने की कोशिश करना, धरती के दूत बन कर वन, वन्य प्राणियों का संरक्षण करना जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। वन समितियो के सदस्यों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न तरह के दोना-पत्तल में भोजन कर स्वच्छता बनाए रखने, प्लास्टिक का उपयोग बंद करने का आव्हान किया गया।

कार्यक्रम में वन संरक्षण, वन्यजीवों से संबंधित क्विज प्रतियोगिता, वन्य प्राणियों के नामो पर खेल प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अनुभूति कार्यक्रम के दौरान वन्य प्राणियों की स्वच्छता बनाए रखने के संबंध में शपथ के माध्यम से संकल्प कराया गया। इस दौरान लिखित क्विज प्रतियोगिता एवं अन्य तरह की गतिविधियों में शामिल छात्र/छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में वन परिक्षेत्र जैतहरी के वन अधिकारी, कर्मचारियों के साथ विद्यालय के शिक्षक, सुरक्षा श्रमिक एवं जनप्रतिनिधि सम्मिलित हुए।

मे.बालाजी मोटर्स में किया गया किसान मिलन समारोह का आयोजन

मे.बालाजी मोटर्स में किया गया किसान मिलन समारोह का आयोजन
अनूपपुर- सूर्या होटल कोतमा रोड स्थित बालाजी मोटर्स (स्वराज ट्रैक्टर एजेंसी) के संचालक संदीप गौतम के द्वारा अपनी डीलर शिप में किसान सम्मेलन समारोह का आयोजन रखा गया l
 जिसमें कंपनी के पदाधिकारी एरिया सेल्स मैनेजर श्री महेश अहीरे एवं शिवराज जी की उपस्थिति में 58किसानों को ट्रैक्टर के कागज रजिस्ट्रेशन बीमा एवं नंबर प्लेट दिया गया l
जिससे किसानों को रोड में चेकिंग के दौरान असुविधा  न हो एवं यातायात के नियमों का पालन करने की समझाइश दी गई इसी कार्यक्रम के दौरान तीन ट्रैक्टर की डिलीवरी की गई l

Monday, 22 December 2025

सीढ़ी घाट एवं मेला प्रांगण निर्माण मोजर बेयर जैतहरी के CSR मद से हो, जिला पंचायत अध्यक्ष,उपाध्यक्ष

सीढ़ी घाट एवं मेला प्रांगण निर्माण मोजर बेयर जैतहरी के CSR मद से हो, जिला पंचायत अध्यक्ष,उपाध्यक्ष
         अनूपपुर - जनपद पंचायत जैतहरी के ग्राम पंचायत क्योंटार (नया टोला) सोननदी के तट में स्थित श्री रामजानकी मंदिर में विगत 15 वर्षों से 31 दिसम्बर एवं नूतन वर्ष 1 जनवरी अखण्ड रामायण का पाठ, हवन पूजन, भव्य भण्डारा का आयोजन किया जाता है।
 मकर संक्रांति के पवन अवसर पर वृहद मेला आयोजित किया जाता है, जिसमें लगभग 3000 से अधिक ग्रामवासी सहभागी होते हैं। धार्मिक आस्‍था से ओतप्रोत जनपद पंचायत जैतहरी के ग्राम पंचायत क्योंटार (नया टोला) सोननदी के तट में सीढ़ी घाट मेला प्रांगण विकसित करने की आवश्‍यकता है। सऩ 1988 में निर्मित प्राचीन श्रीराम जानकी मंदिर का जीर्णोंधार कार्य हेतु ग्रामीणजन द्वारा जनभागीदारी के माध्यम से लगभग 3.00 लाख रू. की जन सहयोग से रामकाज प्रगतीरत है। विदित हो कि 12 वर्ष पूर्व ग्रामपंचायत क्योंटार में MB Power Plant Jaithari द्वारा बैराज बनाकर पानी रोकने से कृषकों खेती प्रभावित हुए हैं। श्रीरामजानकी मंदिर परिषर में सिंचाई परियोजना हेतु पम्प हाउस भी स्थापित है ।
   
     22 दिसम्बंर,2025 को कलेक्टर महोदय, जिला अनूपपुर को जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती प्रीति रमेश सिंह एवं उपाध्यक्षा श्रीमती बाल्मीक राठौर जी, श्रीराम जानकी मंदिर संरक्षक श्रीमती रामरती सुकुल अगरिया (सरपंच) एवं श्री अमर सिंह राठौर (उप सरपंच) ग्राम पंचायत क्योंटार, श्रृद्धालुजन, श्री रमेश सिंह जी (अध्यक्ष, जनजातीय क्षेत्र शिक्षा सामाजिक फाउंडेशन, अनूपपुर), डॉ. पुष्पेन्द्र नामदेव (अध्यक्ष, मानवता देखभाल, परिवार कल्याण एवं स्‍वास्‍थ्‍य समाज, जैतहरी) श्री लालदास राठौर जी (सचिव, रजहा धाम श्री हनुमंत जन सेवा समिति अनूपपुर) ग्रामवासी एवं श्रृद्धालुजन रामकुमार, रामलखन, विजय, प्रिंस, रविशंकर राहुल राठौर ने पत्र प्रेषित किए।

Wednesday, 17 December 2025

थाना कोतमा पुलिस की नशे के विरूध्द एक और प्रभावी कार्यवाही, अवैध मादक पदार्थ गांजा सहित दो आरोपी गिरफ्तार

थाना कोतमा पुलिस की नशे के विरूध्द एक और प्रभावी कार्यवाही, अवैध मादक पदार्थ गांजा सहित दो आरोपी गिरफ्तार 
      अनूपपुर - श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय अनूपपुर श्री मोती उर रहमान के निर्देशन तथा श्रीमान अति. पुलिस अधीक्षक महोदय एवं श्रीमान् एसडीओपी महोदय कोतमा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतमा निरी. रत्नाम्बर शुक्ल व उनकी टीम ने अवैध मादक पदार्थ गांजा 2.70 किलो ग्राम कीमती 21000/- रूपये एवं 02 नग मोबाईल जप्त कर ,दो आरोपियों को गिरफ्तार जेल भेजा है । 
          दिनांक 16.12.2025 को थाना प्रभारी कोतमा निरी. रत्नाम्बर शुक्ल को विश्वशनीय मुखुबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पचखुरा पानी की टंकी के पास एक व्यक्ति खड़ा होकर मोबाईल पर किसी व्यक्ति से अवैध गांजा खोड़री नं0 01 तरफ से लाने की बात कर रहा है । मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी कोतमा द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम गठित कर मुखबिर के बतायें हुए स्थान पर रेड़ कार्यवाही हेतु रवाना किया गया तो एक व्यक्ति ग्राम खोड़री तरफ से ग्राम पचखुरा तरफ हाथ मे बोरी में कुछ लिये आते दिखा जो ग्राम पचखुरा पानी की टंकी के पास रोड पर पहुंचकर रोड पर खडे व्यक्ति को बोरी दे रहा था जिन्हे कोतमा पुलिस द्वारा घेराबंदी कर पकड़ गया जिनसे नाम पता पूछने पर अपना नाम राकेश कुमार तिवारी पिता राजेन्द्र प्रसाद तिवारी उम्र 36 साल निवासी ग्राम खोड़री एवं दुसरे व्यक्ति द्वारा अपना नाम हेमराज जयसवाल उर्फ मोटू पिता रामउजागर जयसवाल उम्र 35 साल निवासी जर्रा टोला थाना कोतमा का होना बताया जिनकी विधिअनुसार तलाशी ली गई जिनके पास रखे बोरी की तलाशी पर बोरी के अंदर खाकी रंग के टेप से चिपके हुए दो पैकेट मिले दोनो पैकेटो को खोलकर देखा गया जिसके अंदर कली दार मादक पदार्थ गंजा पाया जाने पर आरोपी राकेश कुमार तिवारी पिता राजेन्द्र प्रसाद तिवारी उम्र 36 साल निवासी ग्राम खोड़री एवं दुसरे व्यक्ति द्वारा अपना नाम हेमराज जयसवाल उर्फ मोटू पिता रामउजागर जयसवाल उम्र 35 साल निवासी जर्रा टोला थाना कोतमा के विरूध्द धारा 08/20 बी एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबध्द कर उनके कब्जे अवैध मादक पदार्थ गांजा 02.70 किलो ग्राम कीमती 21000/- रूपये एवं 02 नग मोबाईल जप्त किया गया एवं गिरफ्तार आरोपी राकेश कुमार तिवारी पिता राजेन्द्र प्रसाद तिवारी उम्र 36 साल निवासी ग्राम खोड़री एवं दुसरे व्यक्ति द्वारा अपना नाम हेमराज जयसवाल उर्फ मोटू पिता रामउजागर जयसवाल उम्र 35 साल निवासी जर्रा टोला को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा गया ।
                 उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतमा निरी. रत्नाम्बर शुक्ल के साथ सउनि सुखीनंद यादव , प्र0आर0 संजीव त्रिपाठी, प्र0आर0 ज्ञानेन्द्र पासी, आर. अभय त्रिपाठी, आर. महेश साहू , आर. नत्थूलाल ,आर संजय द्विवेदी की मुख्य भूमिका रही है ।

जल संचयन अभियान अंतर्गत बोरीबधान आयोजित कार्यक्रम

 जल संचयन अभियान अंतर्गत बोरीबधान आयोजित कार्यक्रम
अनूपपुर - मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद के नेतृत्व में वि.ख. जैतहरी सेक्टर क्रमांक-05 फुनगा के अंतर्गत रक्सा ग्राम पंचायत के चिटकू नाला इमली घाट में 
आज दिनाक 17-12-2025 को जिला समन्वयक श्री उमेश पांडेय जी और ब्लॉक समन्वयक श्री Fatte sir जी के निर्देशानुसार 65 बोरियों का बोरीबधान का कार्य किया गया जिसमे परामर्शदाता सपना सिंह पटेल और किरण प्रजापति साथ प्रस्फुटन समिति रक्सा के अध्यक्ष गीता सिंह सचिव लाल सिंह परस्ते ,सरपंच -उमा सिंह ग्राम पंचायत समिति के सदस्य-पाल सिंह ,हेम सिंह ,अजय सिंह,अनिल सिंह, विवेक पटेल साथ ही BSW- की छात्रा-आरती तिवारी,गीता सिंह MSW-जसवंत सिंह,रानू मिश्रा और आम ग्राम वासी का ने बढ़ चढ़ कर सहभागिता किया साथ ही जल संचयन व संरक्षण के महत्व को अपने जीवन में आत्मसात करने हेतु जल संचयन को जन जन तक पहुंचाने की  कही बात l

अनूपपुर यातायात पुलिस का रचनात्मक जागरूकता अभियान



अनूपपुर यातायात पुलिस का रचनात्मक जागरूकता अभियान
वाल पेंटिंग से सड़क सुरक्षा का संदेश, हर दीवार बनी सीख का माध्यम
अनूपपुर — सड़क सुरक्षा को जन–जन तक पहुँचाने और यातायात नियमों के प्रति स्थायी जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से अनूपपुर यातायात पुलिस द्वारा जिले में एक रचनात्मक पहल की जा रही है। इस अभिनव अभियान के अंतर्गत जिले के प्रमुख, व्यस्त एवं सार्वजनिक स्थलों की दीवारों पर आकर्षक वाल पेंटिंग के माध्यम से यातायात नियमों और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
कोतवाली तिराहा, कलेक्टर कार्यालय, जिला चिकित्सालय, तुलसी कॉलेज, उत्कृष्ट विद्यालय सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर बनाई गई इन वाल पेंटिंग्स के माध्यम से आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा, राहवीर योजना, कैशलेस उपचार योजना जैसी महत्वपूर्ण जानकारियाँ सरल, रोचक और प्रभावशाली तरीके से दी जा रही हैं। रंगीन चित्रों और सशक्त संदेशों के माध्यम से ये स्थायी पोस्टर राह चलते लोगों को रुककर सोचने और नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

यह समस्त जागरूकता अभियान पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान (आईपीएस)के निर्देशन में निरंतर संचालित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य केवल नियम उल्लंघन पर कार्रवाई करना नहीं, बल्कि नागरिकों के मन में यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदारी, संवेदनशीलता और सुरक्षा की भावना विकसित करना है।

📍 यातायात पुलिस अनूपपुर

थाना बिजुरी द्वारा 90 बोरी कुल 1580 किलोग्राम अवैध कोयला परिवहन करते वाहन को जप्त कर की चोरी सहित अन्य धाराओ पर कार्यवाही


थाना बिजुरी द्वारा 90 बोरी कुल 1580 किलोग्राम अवैध कोयला परिवहन करते वाहन को जप्त कर की चोरी सहित अन्य धाराओ पर कार्यवाही
अनूपपुर - पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर्र रहमान द्वारा जिले में चोरी की सूचना पर त्वरित कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है। जिसके अनुपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जगन्नाथ मरकाम एवं एसडीओपी कोतमा श्रीमती आरती शाक्य के निर्देशन में बिजुरी पुलिस द्वारा दिनांक 17/12/2025 को अवैध कोयला परिवहन करते पिकअप वाहन को जप्त कर कार्यवाही की गयी।

घटना विवरणः- दिनांक 16.12.25 की रात्रि मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक पिकअप वाहन क्र एमपी 65जीए 1060 मे चोरी का कोयला लेकर बिजुरी तरफ से मौहरी की तरफ जाने वाला है मुखबिर की सूचना पर थाने के स्टाप की मदद से संदेही पिकअप वाहन को रोककर वाहन की तलाशी ली गयी जिसम 90 बोरियो मे कुल 1580 किलोग्राम अवैध कोयला बरामद हुआ, जिस पर पिकअप वाहन चालक वीरेन्द्र पाण्डेय पिता जगदीश पाण्डेय उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम मौहरी से कोयले एवं परिवहन के संबंध मे दस्तावेज चाहे गये जिसके कोई वैध दस्तावेज नही मिला, जिस पर पिकअप वाहन को विधिवत जप्त किया जाकर थाना सुरक्षार्थ खडा किया गया। वाहन चालक वीरेन्द्र पाण्डेय पिता जगदीश पाण्डेय उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम मौहरी तथा वाहन स्वामी सागर मिश्रा पिता जमुना प्रसाद मिश्रा उम्र32 वर्ष निवासी मौहरी थानगांव थाना बिजुरी के विरुद्ध अपराध क्र 422/25 धारा 303(2) बीएनएस 4/21 खनिज अधिनियम का कायम कर विवेचना मे लिया गया।
उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक विकास सिंह सउनि बृजेश पाण्डेय आर मनोज उपाध्याय, रामनिवास गुर्जर, विश्वजीत मिश्रा, अभिषेक शर्मा, की उल्लेखनीय भूमिका रही।

Tuesday, 16 December 2025

ऑनलाइन फ्रांड का गैंग, आरोपियों से 04 मोबाइल फोन, 04 सिम कार्ड , पासबुकें ,ATM कार्ड तथा फ्राड की राशि रूपयें 50 हजार जप्त

                                                                                 ऑनलाइन फ्रांड का गैंग, आरोपियों से 04 मोबाइल फोन, 04 सिम कार्ड , पासबुकें ,ATM कार्ड तथा फ्राड की राशि रूपयें 50 हजार जप्त 

         अनूपपुर - श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय अनूपपुर श्री मोती उर रहमान के निर्देशन तथा श्रीमान अति. पुलिस अधीक्षक महोदय एवं श्रीमान् एसडीओपी महोदय कोतमा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतमा निरी. रत्नाम्बर शुक्ल व उनकी टीम ने आनलाइन ठगी करने वालें बदमाशों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है । साथ ही पकड़े गये बदमाशों से फ्राड की राशि रूपये 50 हजार, मोबाइल फोन. 04 सिम कार्ड , पासबुकें ,ATM कार्ड आदि सामग्री जप्त की गई है ।  
             दिनांक 13.12.2025 को फरियादी जीवन सिंह पाव पिता महादेव पाव निवासी गोहन्ड्रा थाना कोतमा का थाने पर रिपोर्ट किया कि मैं गोहन्ड्रा में कियोश्क बैंक तथा आनलाइन की दुकान करता हूं दिनांक 09.12.2025 को अर्जुन चौधरी निवासी सिलपुर मेरी दुकान आया मुझसे बोला कि मेरे खाता मे पैसा है, किसी को मुझे नगद पैसा देना है जिसके लिये मुझे कैश चाहिए । तब मै अपना क्यू आर कोड (स्केनर) यू.पी.आई. आईडी अर्जुन चौधरी को दिया वह अपने मोबाईल से 50,000/- रूपये मेरे मोबाईल पर ट्रान्जेक्शन किया । मैने 50,000/- रूपये अर्जुन चौधरी को नगद दिनांक 09.12.2025 को शाम करीब 08.00 बजे पैसा दिया । फिर अगले दिन मेरा एसबीआई खाता काम नही कर रहा था तब मैने अपने खाते को चेक किया जिसमें बैलेन्स नही बताने पर मै दिनांक 12.12.2025 को भारतीय स्टेट बैंक कोतमा जाकर बैंक में पता किया तो बैंक वाले बतायें कि आपके खाते में किसी ने आनलाईन फ्राड का पैसा ट्रान्सफर किया है जिस कारण आपके खाते में होल्ड लग गया है । आप नजदीकी थाने पर सूचना दीजियें । फरियादी की रिपोर्ट पर धारा 318(4),3(5) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया । विवेचना के दौरान बैंक तथा साइबर सेल से जानकारी लेने पर ज्ञात हुआ की जिला शाजापुर के थाना सूजालपुर मंडी अन्तर्गत संदीप भट्ट नाम के व्यक्ति के साथ आऱोपियों ने आनलाइन फ्राड करते हुए उसका 50,000/- रूपयें महेश बैगा नामक व्यक्ति के खाते में ट्रासफर कराया है ,जिसे बाद में कियोश्क संचालक जीवन सिंह पाव के खाते में ट्रांसफर करा कर नगद पैसा निकाला है । जिस पर से साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर शिकायत करने पर महेश बैगा तथा कियोश्क संचालक जीवन सिंह पाव के खाते में होल्ड लगा है ।आरोपी अर्जुन चौधरी निवासी सिलपुर को पकड़ कर पूछतांछ से उसने बताया कि महेन्द्र तिवारी निवासी ग्राम उरतान हाल निवासी वार्ड नंय 07 कोतमा के साथ मिलकर यह दोनो ही इस फर्जीवाडे को अंजाम देते है । इसके लिए पंचायत दर्पण पोर्टल से दूरस्थ जिलों की पंचायतों के सरपंच और सचिवो का मोबाईल नम्बर प्राप्त करते है इसके बाद सरपंच व सचिवो से मोबाईल पर बात कर स्वयं को राष्ट्रीय स्वास्थ मिशन के अधिकारी बताकर ए. एन. एम. तथा सीएचओ का मोबाइल नम्बर प्राप्त करते है । फिर फर्जी नम्बरों से उन ए. एन. एम. तथा सीएचओ से बात करके स्वयं को राष्ट्रीय स्वास्थ मिशन के डिप्टी डायरेक्टर अधिकारी बताकर उन्हे ट्रान्सफर का आसवासन देकर उनसे आनलाइन राशि खातों में ट्रांसफर कराते है । इसके लिए दूरदराज के गांव से अनपढ़ लोगों से नजदीकी बनाकर उनका बैंक खाता तथा उनके नाम की सिम ले लेते है तथा इन खातों का संचालन स्वयं करके इन्ही खातों में इस आनलाइन फ्राड का पैंसा ट्रांसफर करवाते है ।बाद में इस राशि को कियोश्क बैंको मे जाकर नगद राशि की आवश्यकता बताकर उनके खातों में आनलाइन ट्रांसफर करके कियोश्क से नगदी राशि प्राप्त कर लेते है । आरोपी अर्जुन चौधरी पिता कोदूलाल चौधरी उम्र 30 साल निवासी ग्राम सिलपुर थाना कोतमा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10,000/ रूपयें नगद तथा 05 नग ATM कार्ड , पासबुके तथा 03 मोबाइल फोन जप्त कियें गये हैं । मास्टर माइन्ड आरोपी महेन्द्र तिवारी पिता शेषमणि तिवारी उम्र 36 साल निवासी ग्राम उरतान हाल निवासी वार्ड नं. 07 कोतमा को भी गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से 01 मोबाइल फोन तथा फ्राड करके निकाली गई नगद राशि 40,000/- रूपयें जप्त किया गया है । थाना सुजालपुर मंडी जिला शाजापुर से सम्पर्क कर इस मामलें के मूल पीडित संदीप भट्ट निवासी भानपुरा जिला मंदसौर का मोबाईल नम्बर प्राप्त कर उससे घटना की जानकारी ली गई है । जिसके द्वारा घटना की पुष्ठी करते हूए स्वयं के साथ आनलाइन फ्राड होना बताया गया है जिस पर थाना सुजालपुर मंडी को भी कार्यवाही हेतु सूचित किया गया है । 
  आरोपी महेन्द्र तिवारी आदतन जालसाज है जिसके विरूध्द धारा 420 भादवि के पांच मामलें पूर्व से पंजीबध्द है साथ ही उक्त आरोपी अर्जुन चौधरी के साथ धारा 420 भादवि के मामलें में वर्ष 2023 में थाना बम्हनी जिला मंडला से जैल जा चुका है । दोनों आरोपियों से और भी पूछतांछ की जा रही है । 
 उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतमा निरी. रत्नाम्बर शुक्ल के साथ उप निरी श्यामलाल मरावी , सउनि सुखीनंद यादव, प्र0आर संजीव त्रिपाठी, आर.अभय त्रिपाठी , आर. जितेन्द्र, आर. महेश साहू तथा साइबर सेल से प्रआर राजेन्द्र अहिरवार की मुख्य भूमिका रही है ।

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद द्वारा एसपी व पुलिस अधिकारियों का सम्मान

आपसी समन्वय से कार्यों में बेहतर परिणाम परिलक्षित होते हैं- कलेक्टर

पुलिस का कार्य 24 घंटे का, साइबर व डिजिटल अपराध बड़ी चुनौती : पुलिस अधीक्षक

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद द्वारा एसपी व पुलिस अधिकारियों का सम्मान
अनूपपुर। कलेक्टर हर्षल पंचोली ने कहा कि अनूपपुर जिले की बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान के कुशल नेतृत्व का परिणाम है। अपराधों का तत्परता से निराकरण तथा जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में अनूपपुर पुलिस की मेहनत और तत्परता सराहनीय है। आपसी समन्वय से कार्य करने पर बेहतर परिणाम सामने आते हैं। वे राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद जिला इकाई अनूपपुर द्वारा होटल गोविंदम के सभागार में आयोजित पुलिस अधीक्षक सहित 11 थानों के पुलिस अधिकारियों के सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे।
कलेक्टर ने कहा कि सकारात्मक कार्यक्रमों से समाज में अच्छा संदेश जाता है।प्रशासन, पुलिस और पत्रकारों के समन्वय से कार्यों में गुणवत्ता आती है। कार्य करने वाले कर्मियों के सम्मान से उनका मनोबल बढ़ता है और वे नई ऊर्जा के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हैं। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिसिंग का कार्य 24×7 का होता है। सड़क, कोर्ट, अस्पताल सहित हर जगह जनता की सुरक्षा और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ा पुलिस का दायित्व है। वर्तमान समय में साइबर और डिजिटल अपराध बड़ी चुनौती बनकर उभरे हैं, जिनसे निपटने के लिए पुलिस पूरी तत्परता से कार्य कर रही है, ताकि जनता का भरोसा पुलिस के प्रति बना रहे।उन्होंने मीडिया और पुलिस के समन्वय को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इससे कई जटिल कार्य आसान हो जाते हैं। उन्होंने अपराध विवेचना में उत्कृष्ट कार्य कर दोषियों को सजा दिलाने के लिए अनूपपुर पुलिस अमले की सराहना की तथा मध्यप्रदेश के नक्सल-मुक्त होने को बड़ी उपलब्धि बताया। कार्यक्रम को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम एवं एसडीओपी अनूपपुर सुमित केरकेट्टा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के उद्देश्यों पर राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के संभागीय अध्यक्ष चैतन्या मिश्रा ने प्रकाश डाला।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान को राष्ट्रपति द्वारा प्राप्त पुलिस वीरता पदक के सम्मान में अभिनंदन पत्र का वाचन कर शाल, श्रीफल एवं अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही कोतवाली निरीक्षक अनूपपुर अरविंद जैन को अपराधों का 95.98 प्रतिशत निराकरण, प्रभावी प्रतिबंधात्मडक कार्यवाही, सीएम हेल्पनलाईन शिकायतों के त्वारित निराकरण, थाना प्रभारी जैतहरी अमर वर्मा को माईनर एक्टक में प्रभावी कार्यवाही, चचाई थाना प्रभारी सुन्द्रेश सिंह मरावी को नारकोटिक्स एक्ट में प्रभावी कार्यवाही 4 प्रकरणों में 89.923 किलोग्राम गांजा कीमत 9 लाख 77 हजार 574 रूपये, थाना प्रभारी कोतमा रत्नााम्भवर शुक्ला को स्थान वारण्टों में सर्वाधिक तामीली, थाना प्रभारी रामनगर सुमित कौशिक को गुम नाबालिग बालक, बालिकाओं की दस्त्याबी 95.45 प्रतिशत एवं कुटुंब न्यारयालय से प्राप्तल वसूली वारंटों की 69.57 प्रतिशत तामीली, थाना प्रभारी भालूमाड़ा विपुल शुक्लार को 173 (8) जा.फौ. के अपराधों का सर्वाधिक निराकरण/सर्वाधिक जिला बदर की कार्यवाही हेतु, थाना प्रभारी बिजुरी विकास सिंह को लंबित चालानों का त्वलरित निराकरण, थाना प्रभारी राजेन्द्राग्राम पी.सी. कोल को लंबित मर्ग प्रकरणों का सर्वाधिक निराकरण, थाना प्रभारी अमरकंटक लाल बहादुर तिवारी को कानून व्यावस्था नियंत्रण एवं व्ही आईपी ड्यूटी, थाना प्रभारी करनपठार वीरेन्द्रा बरकड़े को लंबित शिकायतों के त्वारित निराकरण एवं समन तामीली एवं थाना प्रभारी महिला थाना राकेश उईके को महिला संबंधी अपराधों के निकाल एवं रोकथाम हेतु जागरूकता कार्यक्रम के लिए प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त संकल्प ग्रुप के संचालक अंकित शुक्ला को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु ,जिपं पीआरओ अमित श्रीवास्तव एवं सोशल मीडिया प्रभारी रजनीश त्रिपाठी को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश शुक्ला, संभागीय अध्यक्ष चैतन्य मिश्रा सहित संरक्षण मंडल के महासचिव अरूण ओटवानी, संभागीय उपाध्यक्ष दिवाकर विश्वकर्मा, संभागीय कोषाध्यक्ष पुनीत सेन, अनूपपुर संरक्षक मंडल के अध्यक्ष प्रेम अग्रवाल, परिषद के समाज कल्याण प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष अंकित शुक्ला, अनूपपुर जिला के अध्यक्ष अमित शुक्ला, कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा, कोषाध्यक्ष आशीष द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष संदीप द्विवेदी, शैलेंद्र द्विवेदी, जिला के कार्यालय मंत्री बृजेश राठौर,कोतमा ब्लॉक अध्यक्ष अभिषेक द्विवेदी, ब्लॉक महासचिव संस्कार गौतम, जैतहरी ब्लॉक अध्यक्ष बद्रीनाथ तिवारी, अनूपपुर ब्लॉक अध्यक्ष दिगंबर शर्मा, अजीत तिवारी, प्रकाश तिवारी(मोंटी), रमेश जयसवाल, डी.एस. राव, अनिल राठौर, विजय राठौर, गौरव दाहिया, निखिल यादव उपस्थित रहे।

मां सतरूपा, मा सरस्वती की पूजा - अर्चना के साथ हुआ मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम का शुभारंभ

"मां सतरूपा, मा सरस्वती की पूजा - अर्चना के साथ  हुआ मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम का शुभारंभ" 

अनूपपुर - आज दिनांक 16/12/2025 को शास तुलसी कॉलेज अनूपपुर में, राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत "आपकी सोच नए पथ का निर्माण करती है" इस संदर्भ में सेमिनार का आयोजन किया गया ,इस कार्यक्रम में बतलाया गया कि ,आपके हर मुश्किल समय, नकारात्मक सोच, क्रोध पर संयम न होने , एवम विभिन्न प्रकार की समस्याओं पर मनकक्ष ओपीडी किस तरह सेवाएं प्रदान करता है उसके बारे में जानकारी दी गई, टेलीमानस सेवा टोल फ्री नम्बर एवम मनहित ऐप के माध्यम से भी मदद ले सकते है। 
 जिला विधिक सेवा से श्री विनोद जी ( सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अधिकारी), DLSA के अंतर्गत मिलने वाली सेवाओ के बारे में जानकारी दी। डॉ डी के सतनामी जी मनकक्ष के माध्यम से संचालित हो रहे सेमिनार के माध्यम से मिल रही मन की मजबूती और आत्महत्या रोकथाम हेतु सुविधाओं की सराहना की इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री विनोद कुमार ( सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अधिकारी), श्री ब्रजेश पटेल ( जिला विधिक सेवा अधिकारी), डॉ कुलदीप सिंह( मनकक्ष नोडल अधिकारी), श्री मति प्रभा सिंह राठौर ( नर्सिंग ऑफीसर), डॉ डी के सतनामी ( पुष्पराजगढ़ कॉलेज), डॉ आकांक्षा राठौर ( रसायन विभाग), डॉ विनोद , अन्य सम्मानित प्रोफेसर एवं उमंग परामर्श दाता उपस्थित रहे ,इस कार्यक्रम का संचालन डॉ नीरज श्रीवास्तव के द्वारा संपन्न हुआ

अनूपपुर में बस संचालकों की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न नियमों के पालन व समस्याओं के समाधान पर हुआ विस्तृत मंथन



अनूपपुर में बस संचालकों की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न नियमों के पालन व समस्याओं के समाधान पर हुआ विस्तृत मंथन
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सुरक्षित परिवहन मुहैया कराने हेतु बस संचालकों के साथ हुई बैठक
अनूपपुर — नागरिकों की जान-माल की सुरक्षा तथा सुचारु सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अनूपपुर *श्री मोती उर रहमान (IPS)* के निर्देश पर यातायात थाना परिसर में बस संचालकों की एक अहम समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में यातायात प्रभारी एवं जिला परिवहन अधिकारी की उपस्थिति में बस संचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया।
बैठक के दौरान यात्रियों की *सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता* देते हुए बस संचालकों को नियमों का कड़ाई से पालन करने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से निम्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा हुई—

▪️ बसों के समस्त दस्तावेज पूर्ण एवं वैध रखने
▪️ चालकों का नियमित नेत्र परीक्षण व स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित करना
▪️ प्रत्येक बस में स्मार्ट कार्ड अनिवार्य रूप से उपलब्ध रखना
▪️ बस स्टैंड परिसर में निर्धारित स्थान पर ही बसों का ठहराव
▪️ पिक-एंड-ड्रॉप प्रणाली के अनुसार सुव्यवस्थित बस संचालन
▪️ चालकों को सीपीआर/बीएलएस (CPR/BLS) जैसे जीवनरक्षक प्रशिक्षण प्रदान करना
▪️ प्रस्तावित नवीन बस स्टैंड से चरणबद्ध रूप से बसों का संचालन

बैठक के उपरांत अधिकारियों एवं बस संचालकों द्वारा पुराने बस स्टैंड तथा प्रस्तावित नवीन बस स्टैंड का *संयुक्त निरीक्षण* किया गया। निरीक्षण के दौरान यात्री सुविधाओं, यातायात दबाव तथा संचालन में आने वाली व्यावहारिक समस्याओं पर मौके पर ही चर्चा कर समाधान के सुझाव दिए गए।

 बैठक का उद्देश्य जिले में *सड़क सुरक्षा को सुदृढ़* करना और नागरिकों को सुरक्षित आवागमन प्रदाय करना है

बिजुरी पुलिस ने हत्या आरोपी को12 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक हिरासत में


 बिजुरी पुलिस ने हत्या आरोपी को12 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक हिरासत में  
अनूपपुर - पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर्र रहमान द्वारा जिले में गंभीर अपराधो में त्वरित कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया । जिसके अनुपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जगन्नाथ मरकाम एवं एसडीओपी कोतमा श्रीमती आरती शाक्य के निर्देशन में बिजुरी पुलिस द्वारा दिनांक 16/12/2025 को हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है ।
घटना विवरण - दिनांक 15/12/2025 को समय लगभग 17.00 बजे ग्राम कोठी में एक व्यक्ति की संदिग्ध मृत्यु/हत्या की सूचना प्राप्त हुई सूचना पर थाना बिजुरी पुलिस मौके पर पहूंची जहां पर मृतक का नाम अब्दुल आजाद पिता जब्बार बख्श उम्र 75 वर्ष निवसी कोटी का होना पाया गया मौके का निरीक्षण करने पर मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए प्रथम दृष्टया मामला हत्या का पाया गया घटना के सबंध में प्रत्यक्ष दर्शियों की सूचना पर थाना बिजुरी में अपराध क्र. 417/25 धारा 103(1) बीएनएस का कायम कर विवेचना मे लिया गया । प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए टीम गठीत कीगई जो भौतिक साक्ष्य एवं घटना के चश्दीद साक्षियों के कथनानुसार घटना क्रम की जांच की गई मौके से आवश्यक साक्ष्य रक्त रंजिस वस्त्र एवं अन्य साक्ष्य सुरक्षित कर शव पंचायतनामा कार्यवाही कर शव को पीएम हेतु भेजा गया । 
प्राथमिक विवेचना में यह बात प्रकाश में आई कि मृतक अपनी बकरियों को चराने आरोपी की बाडी जमीन में ले जाता था जिस कारण दोनो के बीच कहा सुनी हुआ करती थी दिनांक 15/12/2025 को शाम 16.40 बजे मृतक अपनी बकरियों को चराने के लिए आरोपी की जमीन में ले गया था इसी बात को लेकर आरोपी राजू पाव पिता जग्गू पाव उम्र 28 वर्ष निवासी कोठी के द्वारा कुल्हाडी के पांसा से मृतक के सिर पर मारकर उसकी हत्या कर दी । 
विश्वसनीय मुखबिर सूचना पर आरोपी राजू पाव निवासी कोठी को दिनांक 16/12/2025 ग्राम कोठी से अभिरक्षा में लेकर सख्ती एवं कानूनी प्रावधानो के अनुरुप पूछताछ किया गय़ा जिसमे आरोपी द्वारा अपना जुर्म कबूल किया गया एवं आरोपी के द्वारा बताए गए स्थान से घटना में प्रयुक्त कुल्हाडी बरामत होने पर विधिवत जप्त की गयी है। 
इस प्रकार वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व मे बिजुरी पुलिस द्वारा हत्या के आरोपी राजू पाव पिता जग्गू पाव उम्र 28 वर्ष निवासी कोठी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा जाता है।
उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक विकास सिंह सउनि प्रदीप अग्निहोत्री, सउनि बृजेश पाण्डेय, आर विश्वजीत मिश्रा, रवि सिंह, प्रभाकर त्रिपाठी, रामनिवास गुर्जर, अभिषेक शर्मा की उल्लेखनीय भूमिका रही

22 मवेशियों से भरा ट्रक जब्त, चालक फरार

पशु क्रूरता के खिलाफ रामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

22 मवेशियों से भरा ट्रक जब्त, चालक फरार
अनूपपुर - रामनगर थाना पुलिस ने पशु क्रूरता के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए मवेशियों से भरे एक ट्रक को जब्त किया है। थाना प्रभारी सुमित कौशिक से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 15–16 दिसम्बर की मध्यरात्रि लगभग 3 से 4 बजे के बीच, मरवाही (छत्तीसगढ़) की ओर से आ रहे ट्रक क्रमांक UP 96 T 5367 को रोका गया।

ट्रक में 22 नग मवेशी (पड़वा व भैंस) अमानवीय ढंग से ठूंस-ठूंस कर भरे गए थे। पुलिस द्वारा ट्रक को रोकने के लिए सड़क पर ट्रैक्टर-ट्रॉली लगाकर घेराबंदी की गई, लेकिन चालक ट्रक खड़ा कर मौके से फरार हो गया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मवेशियों से भरे ट्रकों को पकड़ना आसान नहीं होता। कई बार पशु तस्कर पुलिस पर वाहन चढ़ाने से भी नहीं हिचकिचाते। पुलिसकर्मी जान हथेली पर रखकर ऐसी कार्रवाइयों को अंजाम देते हैं।

हालांकि, पशु तस्करी से जुड़े कानूनों में सख्ती की कमी के कारण आरोपी अक्सर आसानी से जमानत पर छूट जाते हैं। कम जुर्माना और जल्द वाहन छुड़ाने की व्यवस्था के चलते इनके हौसले बुलंद रहते हैं। जबकि अन्य अपराधों, जैसे राजस्व चोरी आदि में लाखों रुपये का जुर्माना, वाहन राजसात और महीनों तक जब्ती जैसे कड़े प्रावधान लागू होते हैं। इसके विपरीत, पशुओं के साथ क्रूरता करने वाले वाहन मालिक कुछ ही दिनों में वाहन छुड़ा कर दोबारा उसी अपराध को अंजाम देते हैं।

पुलिस ने जब्त किए गए ट्रक से सभी मवेशियों को सुरक्षित उतरवाकर कांजी हाउस में रखवाया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Sunday, 14 December 2025

अनूपपुर जिले में कड़ाके की ठंड से एक व्यक्ति की दुखद मौत

अनूपपुर जिले में कड़ाके की ठंड से एक व्यक्ति की दुखद मौत
अनूपपुर जिले में बढ़ती ठंड ने एक और जान ले ली। बिजुरी रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति की अत्यधिक ठंड के कारण मृत्यु हो गई। सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर आगे की आवश्यक कार्रवाई पूरी की गई।

इस घटना ने एक बार फिर प्रशासन की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। रेलवे प्रशासन एवं नगर परिषद की यह जिम्मेदारी बनती है कि रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, अस्पताल परिसर एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की पुख्ता व्यवस्था की जाए, ताकि असहाय, वृद्ध एवं जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचाया जा सके।

कड़ाके की ठंड को देखते हुए समय रहते ठोस इंतजाम न किए गए, तो ऐसी दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति से इनकार नहीं किया जा सकता। प्रशासन को चाहिए कि मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए तत्काल प्रभाव से आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करे।

अनूपपुर के विकास पर मौन,प्रदेश की योजनाओं का बखान



अनूपपुर के विकास पर मौन,प्रदेश की योजनाओं का बखान

विकास और सेवा के दो वर्ष, पत्रकार वार्ता

 अनूपपुर,प्रभारी मंत्री दिलीप अहिरवार,जिले की उपलब्धियां नदारद,औपचारिक पत्रकार वार्ता,अनूपपुर जिले की उपेक्षा,
विकास और सेवा के दो वर्ष पर पत्रकार वार्ता आयोजित, पर जिले की ठोस उपलब्धियां रहीं नदारद
अनूपपुर। कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित नर्मदा सभागार में 13 दिसम्बर शनिवार को विकास और सेवा के दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित पत्रकार वार्ता औपचारिकताओं तक सिमटकर रह गई। वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री एवं अनूपपुर जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप अहिरवार ने मंच से राज्य सरकार की योजनाओं, नीतिगत निर्णयों और प्रदेश स्तर की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला, किंतु जिले से जुड़ी ठोस विकासात्मक प्रगति, स्थानीय नवाचारों और जमीनी स्तर पर हुए कार्यों को लेकर कोई स्पष्ट व तथ्यपरक विवरण प्रस्तुत नहीं किया गया।

जिले की उपलब्धियों पर चुप्पी
पत्रकार वार्ता का मूल उद्देश्य जिले के विकास कार्यों की समीक्षा, पिछले दो वर्षों की उपलब्धियों का लेखा-जोखा और जनहित से जुड़े प्रश्नों के उत्तर देना था। परंतु अनूपपुर जिले में अधोसंरचना विकास, रोजगार सृजन, शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, लंबित योजनाओं की प्रगति या स्थानीय समस्याओं के समाधान जैसे अहम मुद्दों पर प्रभारी मंत्री द्वारा कोई ठोस आंकड़े, समयसीमा या कार्य-योजना साझा नहीं की गई।

प्रदेश की बातें, जिले की उपेक्षा
प्रभारी मंत्री ने वर्ष 2025 को उद्योग एवं रोजगार वर्ष घोषित किए जाने, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट, निवेश प्रस्तावों, विभिन्न कल्याणकारी मिशनों, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, धार्मिक एवं सांस्कृतिक परियोजनाओं सहित अनेक विषयों पर जानकारी दी। हालांकि, यह जानकारी प्रदेश स्तर की रही और इसका अनूपपुर जिले से सीधा संबंध या स्थानीय प्रभाव स्पष्ट नहीं किया गया। इससे यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि जिले के नागरिकों को अपने क्षेत्र में हुए वास्तविक विकास कार्यों की जानकारी आखिर कब और कैसे मिलेगी।

प्रश्नों के उत्तर से परहेज
पत्रकारों द्वारा जिले से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों जैसे विकास कार्यों की प्रगति, लंबित परियोजनाओं की स्थिति, स्थानीय बेरोजगारी, स्वास्थ्य व शिक्षा से जुड़ी समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट किए जाने के बावजूद प्रभारी मंत्री द्वारा स्पष्ट उत्तर नहीं दिए गए। न तो आंकड़ों के साथ उपलब्धियां बताई गईं और न ही भविष्य की किसी ठोस कार्ययोजना का उल्लेख किया गया। इससे पत्रकार वार्ता का उद्देश्य अधूरा ही रह गया।

पत्रकार वार्ता या पार्टी मंच?
इस पत्रकार वार्ता को लेकर एक और गंभीर सवाल खड़ा हुआ। सहायक जनसंपर्क अधिकारी कुसुम मरकाम द्वारा जनसंपर्क अनूपपुर के व्हाट्सएप ग्रुप में पत्रकारों को आमंत्रण भेजा गया था, लेकिन इसमें यह स्पष्ट नहीं किया गया कि कार्यक्रम में शासन-प्रशासन और पत्रकारों के अलावा सत्तारूढ़ दल के पदाधिकारी भी शामिल होंगे। परिणामस्वरूप, पत्रकार वार्ता का स्वरूप धीरे-धीरे एक पार्टी मंच जैसा बनता नजर आया, जिससे इसकी निष्पक्षता और उद्देश्य पर सवाल उठे।

जवाबदेही और पारदर्शिता पर प्रश्नचिह्न
कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री दिलीप अहिरवार, सहायक जनसंपर्क अधिकारी कुसुम मरकाम, जिला पंचायत मीडिया अधिकारी अमित श्रीवास्तव, रजनीश त्रिपाठी (सुपर पीआरओं), सत्तारूढ़ दल के पदाधिकारी सहित प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार उपस्थित रहे। बावजूद इसके जिले के विकास को लेकर न तो कोई विस्तृत प्रस्तुति दी गई और न ही उपलब्धियों का दस्तावेजीकरण सामने रखा गया।

जनता के सवाल, सरकार से अपेक्षाएं
कुल मिलाकर पत्रकार वार्ता में प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख तो हुआ, लेकिन अनूपपुर जिले के विकास को लेकर प्रभारी मंत्री द्वारा कोई ठोस, तथ्यपरक और जिले-केंद्रित जानकारी नहीं दी गई। इससे स्थानीय स्तर पर शासन और प्रशासन की जवाबदेही, पारदर्शिता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। अब आवश्यकता इस बात की है कि जिला प्रशासन और प्रभारी मंत्री अनूपपुर जिले में पिछले दो वर्षों में हुए विकास कार्यों का विस्तृत ब्यौरा सार्वजनिक करें, लंबित योजनाओं की स्थिति स्पष्ट करें और भविष्य की ठोस कार्ययोजना जनता के सामने रखें, ताकि विकास और सेवा का दावा केवल शब्दों तक सीमित न रह जाए, बल्कि जमीनी हकीकत में भी दिखाई दे।






Saturday, 13 December 2025

दो अलग अलग स्थान में मानसिक स्वास्थ्य संवाद एवं मानसिक स्वास्थ्य सेमिनार का आयोजन किया गया

दो अलग अलग स्थान में मानसिक स्वास्थ्य संवाद एवं मानसिक स्वास्थ्य सेमिनार का आयोजन किया गया

  
छात्र- छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी गई
 
असफलता का भय छोड़ो यही सफलता की पहली सीढ़ी है

आपस में एक दूसरे से बातचीत कर महिलाओं को बेहतर मानसिक स्वास्थ्य बनाने के लिए प्रेरित किया गया
अनूपपुर -राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य के अंतर्गत दिनांक 12/12/2025 को (आई टी आई) औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अनूपपुर में सिविल सर्जन डॉक्टर एस. आर.परस्ते के मार्गदर्शन में सेमिनार आयोजन किया गया l जिसमें असफलता का भय छोड़ो यही सफलता की पहली सीढ़ी है l उपस्थित छात्र- छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी गई एवं मन को मजबूत बनाने के लिए योग एवं समय सारणी के अनुसार कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया तथा बच्चों को टेली मानस सेवा द्वारा टोल फ्री नंबर 14416 व 18008914496 के बारे में बताया गया एवं मनहित ऐप की उपयोगिता का संक्षिप्त में जानकारी दी गई l एवं 12/12/2025 को मानसिक स्वास्थ्य संवाद का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं को रोजमरा की जिंदगी में संतुलन बनाकर आगे बढ़ाने के लिए चर्चा की गई तथा महिलाओं को बेहतर मानसिक स्वास्थ्य बनाने के लिए एक दूसरे से बातचीत के समस्याओं का समाधान निकालने के लिए जानकारी दी गई तथा समस्या होने पर किसी तरह टेली मानस के मदद में सहायता ले सकते हैं इसके बारे में जानकारी दी गई l
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से एम.एस. परते (प्रशिक्षण अधिकारी) डॉक्टर कुलदीप सिंह, सभा सिंह राठौर नरसिंह ऑफिसर ,लक्ष्मी देवी राठौर (CHO), इंद्रावती, उमंग परामर्शदाता उपस्थित रहे l

शुभम समाज सेवी संस्थान के द्वारा किया गया बोरी बंधान

जल संचय अभियान के अंतर्गत जन अभियान परिषद अनुपपुर की नवांकुर संस्था शुभम समाज सेवी संस्थान के द्वारा किया गया बोरी बंधान कार्यक्रम का सफल आयोजन
आज दिनांक 13 दिसंबर 2025 को मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जल संचय अभियान के अंतर्गत, जिला समन्वयक अनुपपुर श्री उमेश कुमार पांडे जी के निर्देशानुसार नवांकुर संस्था शुभम समाज सेवी संस्थान द्वारा विकासखंड जैतहरी के सेक्टर क्रमांक 01 स्थित चन्दास नदी में वृहद बोरी बंधान कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण, जल संवर्धन एवं भू-जल स्तर में वृद्धि करना रहा। बोरी बंधान के माध्यम से वर्षा जल को नदी क्षेत्र में रोककर जल का अधिकतम संचय किया गया, जिससे आने वाले समय में कृषि कार्यों को लाभ, पेयजल संकट से राहत तथा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में सहायता मिलेगी। यह कार्यक्रम जनभागीदारी के माध्यम से जल को बचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।
उक्त कार्यक्रम में जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री उमेश पांडे जी, विकासखंड समन्वयक श्री फते सिंह जी, वरिष्ठ समाजसेवी श्री आदर्श शर्मा जी, संस्था के सचिव श्री विद्यानंद शुक्ला जी, समाजसेवी श्री रामरतन यादव जी, संस्था के संचालक श्री ओमकांत शुक्ला जी, परामर्शदाता श्रीमती किरण प्रजापति जी, सपना पटेल जी सहित सी.एम.सी., एल.डी.पी.के. के छात्र अतीरथ शुक्ला, सत्यम पांडे, निखिल शुक्ला राम चतुर्वेदी एवं अन्य छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया तथा यह संदेश दिया गया कि “जल है तो कल है”। सभी ने भविष्य में भी जल संरक्षण से जुड़े कार्यों में सक्रिय भागीदारी करने का संकल्प लिया।

खुटाटोला टोल नाका के पास ट्रैक्टर–बाइक की भीषण टक्कर, युवक की मौके पर मौत

खुटाटोला टोल नाका के पास ट्रैक्टर–बाइक की भीषण टक्कर, युवक की मौके पर मौत
अनूपपुर जिले के जैतहरी थाना क्षेत्र से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। थाना अंतर्गत खुटाटोला टोल नाका के पास ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाइक सवार युवक जैतहरी से पेंड्रा की ओर जा रहा था, तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है।

हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर जैतहरी पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।

जिले का विकास आने वाली पीढ़ियों और आदिवासी संस्कृति के अनुरूप हो: प्रीति रमेश सिंह

जिले का विकास आने वाली पीढ़ियों और आदिवासी संस्कृति के अनुरूप हो: प्रीति रमेश सिंह
अनूपपुर।जिला विकास सलाहकार समिति की आज बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रीति रमेश सिंह ने जिले के समग्र और दीर्घकालिक विकास को लेकर महत्वपूर्ण विचार रखे। उन्होंने कहा कि जिले की विकास योजनाएं आने वाली पीढ़ियों को ध्यान में रखकर बनाई जानी चाहिए, जिसमें प्राकृतिक पर्यावरण का संरक्षण और आदिवासी अंचल होने के कारण आदिवासी संस्कृति व स्थानीय अर्थव्यवस्था के अनुरूप रूपरेखा तैयार करना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि जिले के अंतर्गत मौजूद आदिवासी लोक कलाकृतियों, हस्तशिल्प एवं पारंपरिक कौशल को चिन्हित कर व्यवस्थित एवं संगठनात्मक तरीके से योजनाएं बनाई जाएं, जिससे स्थानीय कारीगरों को आर्थिक रूप से सशक्त किया जा सके और उनकी पहचान को बढ़ावा मिले।

प्रीति रमेश सिंह ने शासन द्वारा संचालित सामुदायिक एवं हितग्राही मूलक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर देते हुए कहा कि इसके लिए प्रशासनिक पारदर्शिता, आपसी सामंजस्य और सतत पर्यवेक्षण आवश्यक है। समाज के अंतिम व्यक्ति को चिन्हित कर उनकी सामाजिक व आर्थिक स्थिति का आकलन किया जाना चाहिए। उन्होंने आदिवासी समाज में व्याप्त कुरीतियों, नशे की बढ़ती प्रवृत्ति, बचत की कमी और राजनीतिक इच्छाशक्ति के अभाव जैसे मुद्दों पर चिंता जताई और कहा कि इन पर सरकारी विभागों के साथ-साथ गैर-सरकारी संगठनों के माध्यम से भी सार्थक प्रयास किए जाने चाहिए।

कृषि प्रधान जिला होने के कारण उन्होंने सिंचाई व्यवस्था, जल संरक्षण और जल संवर्धन को प्राथमिकता देने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि जिले की भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप नवाचार किए जाएं, बरसात के पानी को अधिक से अधिक रोकने और वाटर रिचार्ज की व्यवस्था को मजबूत किया जाए। साथ ही वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों को संभावित जल संकट के प्रति संवेदनशील करने के लिए जन जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है।

स्थानीय रोजगार की गंभीर समस्या पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि जिले में कोयला, रेत सहित अन्य खनिज संसाधनों की उपलब्धता का लाभ स्थानीय बेरोजगार युवकों और युवतियों को मिलना चाहिए। खनिज नियमों में मौजूद प्रावधानों के तहत स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देने के लिए ठोस और व्यवस्थित योजनाएं बनाई जाएं। उन्होंने मनरेगा की वर्तमान स्थिति को दयनीय बताते हुए ग्रामीणों को इसका वास्तविक और प्रभावी लाभ दिलाने की मांग की। साथ ही कृषि क्षेत्र में रोजगारमूलक फसलों और उपज पर फोकस कर विभागीय स्तर पर ठोस प्रयास करने की बात कही।

जिले में औद्योगीकरण की संभावनाओं पर चर्चा करते हुए प्रीति रमेश सिंह ने कहा कि कदमटोला औद्योगिक क्षेत्र का विकास एक सकारात्मक पहल है, लेकिन जिस गति से उद्योगों का संचालन होना चाहिए था, वह नहीं हो पाया है। उन्होंने इसमें प्रशासनिक इच्छाशक्ति की कमी की ओर संकेत करते हुए उद्योगों को गति देने के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता बताई।

बैठक में रखे गए इन विचारों को जिले के संतुलित, समावेशी और टिकाऊ विकास की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

ग्राम पंचायत हर्री में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जन्माष्टमी पर्व

  ग्राम पंचायत हर्री में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जन्माष्टमी पर्व  हर्री। ग्राम पंचायत हर्री स्थित गायत्री पूर्व शिशु विद्या ...