सख़्त कार्रवाई और जागरूकता—दोनों मोर्चों पर सक्रिय है अनूपपुर यातायात पुलिस
एक दिन में फिर कटे 113 नियम उल्लंघनकर्ताओं के चालान, 47000 से अधिक का जुर्माना
✍️अनूपपुर जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस लगातार सक्रिय और सजग है। इसी क्रम में बुधवार 10.12.2025 को नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध फिर बड़ी कार्यवाही की गई। एक ही दिन में 113 उल्लंघनकर्ताओं के चालान काटे गए तथा *₹47,000 से अधिक का जुर्माना किया गया।
👉यह कार्रवाई उन चालकों के खिलाफ की गई जो बिना हेलमेट, तेज गति, बिना बीमा, निर्धारित नंबर प्लेट के नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। अनूपपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यातायात नियमों के प्रति उदासीनता बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
👉अनूपपुर यातायात पुलिस द्वारा जिले में लगातार जागरूकता अभियान और सख्त चेकिंग दोनों एक साथ चल रही हैं। सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना, दुर्घटनाओं में कमी लाना और लोगों में नियमों के प्रति अनुशासन विकसित करना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।
👉पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान (IPS) के निर्देश पर टीम लगातार अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग कर रही है और साथ ही आमजन को सुरक्षित वाहन संचालन के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है।
📢अनूपपुर पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील की है कि नियमों का पालन करें, सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें।
📍यातायात पुलिस अनूपपुर
No comments:
Post a Comment