अनूपपुर।
आज सुबह लगभग 6 बजे आस्था होटल के सामने एक तेज रफ्तार 18 चक्का ट्रक मोटरसाइकिल सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसे के बाद से ट्रक सड़क पर ही फंसा हुआ है, जिससे पूरे मार्ग पर भीषण जाम की स्थिति बनी हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारू करने के लिए रेस्क्यू कार्य शुरू कर दिया है। ट्रक को सड़क से हटाने की प्रक्रिया जारी है। हादसे में मोटरसाइकिल चालक को नुकसान से बचा लिया गया, वहीं ट्रक को क्षति पहुँची है।
No comments:
Post a Comment