सामूहिक श्रमदान के माध्यम से ग्राम हर्रई की खोल नदी में किया गया बोरी बंधान
बोरी बंधान से किसानों व पशु-पक्षियों को मिलेगा भरपूर जल
अनूपपुर 5 दिसम्बर 2025/ जिले में जल संचय अभियान के तहत नदियों में बोरी बंधान कर बहते जल को रोककर उसका उपयोग किया जा रहा है। इसी तरह म.प्र. जनअभियान परिषद अनूपपुर के तत्वावधान में नवांकुर संस्था देवेंद्र नवयुवक लोककल्याण समिति द्वारा विकासखंड पुष्पराजगढ़ के ग्राम हर्रई में माँ नर्मदा की सहायक नदी खोल में सामूहिक श्रमदान के माध्यम से बोरी बंधान किया गया। बोरी बंधान हो जाने से नदी में पानी का ठहराव होने पर किसानों को सब्जी, बागवानी और फसलों की सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिलेगा। इसके अलावा पशु-पक्षियों को भी पानी उपलब्ध होगा।
इस अवसर पर जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री उमेश कुमार पाण्डेय, परामर्शदाता श्री बब्बू चन्द्रवंशी, नर्मदे हर सेवा न्यास संस्था अमरकंटक के प्रतिनिधि, प्रस्फुटन समिति के सदस्य, सीएमसीएलडीपी के विद्यार्थियों व स्थानीय ग्रामीणजनों ने श्रमदान में सहभागिता की।
No comments:
Post a Comment