Saturday, 13 December 2025

डामर के ऊपर पौधा उगाने का विशिष्ट टेक्नोलॉजी अनूपपुर नगरपालिका परिषद के पास

डामर के ऊपर पौधा उगाने का विशिष्ट टेक्नोलॉजी अनूपपुर नगरपालिका परिषद के पास 

डामर में खिला भ्रष्टाचार का फूल 

अनूपपुर- यातायात को व्यवस्थित करने के लिए कलेक्टर अनूपपुर के विशेष प्रयास से कलेक्टरेट रोड में डिवाइडर बनाए गए हैं। डिवाइडर के मध्य नगर के सौंदर्यीकारण एवं हरियाली के लिए पौधे भी लगाए गए हैं।किन्तु यह जितना कहने और सुनने में अच्छा लगता है वैसा है नही। शासकीय काम में भ्रष्टाचार न हो यह ढूंढना भूसे की ढेर में सुई ढूंढने जैसा है।
 डिवाइडर के मध्य आधा अधूरा मिट्टी भरा गया है, कहीं पर बिल्कुल खाली है एवं कई जगह तो पुराने डामर रोड के अवशेष को ही भर दिया गया है। मिट्टी रहित क्यारी एवं सिंचाई की व्यवस्था न होने के कारण अधिकांश पौधे सूख गए हैं सूत्रों के अनुसार डिवाइडर के मध्य पौधा लगाने का कार्य नगर पालिका परिषद अनूपपुर द्वारा किया गया है, और नगर पालिका परिषद अनूपपुर के कर्ताधर्ता नगर के सौंदर्यी कारण एवं हरियाली करने से पहले अपना सौंदर्यीकरण एवं अपना जीवन हरा भरा करना चाहते हैं शायद यही कारण है कि डामर के ऊपर पौधा उगाने का विशिष्ट टेक्नोलॉजी अनूपपुर नगरपालिका परिषद के पास है। सरकार से आपेक्षा है कि इस तरह के विशिष्ट कार्य के लिए जिला चिकित्सालय अनूपपुर की तरह नगर पालिका परिषद को भी विशेष सम्मान से पुरस्कृत किया जाए।

No comments:

Post a Comment

ग्राम पंचायत हर्री में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जन्माष्टमी पर्व

  ग्राम पंचायत हर्री में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जन्माष्टमी पर्व  हर्री। ग्राम पंचायत हर्री स्थित गायत्री पूर्व शिशु विद्या ...