अनूपपुर 10 दिसम्बर 2025/ कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली के निर्देशानुसार एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री तुलाराम आर्माे के मार्गदर्शन में मंगलवार को शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अनूपपुर के प्रांगण में विकासखंड जैतहरी स्तरीय फुटबॉल/बैडमिंटन खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विकासखण्ड जैतहरी के विभिन्न विद्यालयों के टीमों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागी जिला स्तरीय फुटबाल एवं बैडमिंटन खेल प्रतियोगिता में शामिल होंगे।
इस अवसर पर नगरपालिका अनूपपुर के विधायक प्रतिनिधि श्री शैलेंद्र सिंह, श्री शिवरतन वर्मा, जिला क्रीड़ा प्रभारी श्री हरिओम शर्मा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment